अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धार पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा कक्ष में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धार इकाई की महिला अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया समारोह की शुरुआत महिला कर्मचारियों द्वारा तिलक लगाकर सभी महिला पुलिसकर्मियों का स्वागत किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया और उन्हें मिठाई वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को पहचान देने का दिन है। यह दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, ताकि लैंगिक भेदभाव को समाप्त किया जा सके और एक समान तथा सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।उन्होंने महिला अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान, जो महिला अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के लिए दो पहिया वाहन से यात्रा करती हैं, उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट भी वितरित किए गए। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण से संबंधित थीम पर आधारित एक कैलेण्डर का भी विमोचन किया गया।
सम्मान समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र वास्कले, उप पुलिस अधीक्षक अजाक आनंद तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल जितेंद्र सिसौदिया, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम बिश्नोई, निरीक्षक संतोष अचाले, मुख्य लिपिक सीताराम वर्मा, निरीक्षक क्लेर डामोर, निरीक्षक ज्योति पटेल सहित कुल 50 महिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।इस सम्मान समारोह ने महिलाओं के योगदान को सम्मानित किया और उनके कार्यों को सराहा, साथ ही महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी आगे बढ़ाया।
0 Comments