भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।भाजपा जिला निलेश भारती ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से वृक्षारोपण तथा बीज प्रत्यारोपण का अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा इसके लिए आगामी 2 महीने की प्रभावी योजना बनाई गई है जो जिला मंडल से बूथ स्तर तक इस अभियान द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा।इस अवसर पर नवीन बानिया दीपक शर्मा संजय शर्मा मनीष प्रधान अंकित भावसार राकेश दुर्गेश्वर सुभाष जाट गिरधारी चौधरी शैलेश बिजवा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
0 Comments