Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

विश्व सिकल सेल रोग दिवस पर धार में जागरूकता रैली निकाली,सिकल सेल जागरूकता रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुई।


 विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस के अवसर पर धार में जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली में शामिल हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सौलंकी विपिन राठौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके शिंदे, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला अधिकारी सुभाष जैन समेत मेडिकल कॉलेज की छात्राओं, नर्सों, महिला मोर्चा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की आमजनता ने हाथ में नारे लिखी तख्तियां और बैनर लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र मोदी सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन इस गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने की दिशा में एक प्रभावशाली और दूरदर्शी पहल है। सिकल सेल रोग उन्मूलन के राष्ट्रीय संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेतृत्व में मध्यप्रदेश दृढ़ता से साकार कर रहा है। आइए, विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस पर संकल्प लें कि इसके उन्मूलन के प्रयासों में योगदान देकर स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनेंगे। सिकल सेल रोग केवल एक बीमारी नहीं, यह एक चुनौती है जिसे हम जागरूकता, समय पर जांच और उपचार से मात दे सकते हैं। इस अवसर पर रीमा राठौर निशा शर्मा प्रज्ञा ठाकुर मीना दुबे सीमा पंडिया अनुसुईया वैष्णव एवं प्रशासनिक अधिकारी गण जागरूकता रैली उपस्थित रहें।



Post a Comment

0 Comments