Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने भाजपा आजीवन सहयोग निधि अभियान जिला प्रभारी को समर्पण राशि प्रदान की


श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि "समर्पण दिवस" से प्रांरभ हुए भारतीय जनता पार्टी के 'आजीवन सहयोग निधि अभियान' अंतर्गत भाजपा जिला संगठन जिले के सभी मंडलों में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण किया जा रहा है। जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता से वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनधि आजीवन सहयोग निधि दे रहे है। शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी डॉ शरद विजयवर्गीय को पार्टी के लिए समर्पण राशि का चेक प्राप्त किया।इस अवसर पर धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रॉकी आहूजा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।



Post a Comment

0 Comments