पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में धार पुलिस ने 1 महीने के विशेष अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के दौरान कुल 104 फरार उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 51 ईनामी फरारी बदमाश भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों से 2,83,000/- रुपये का इनाम वसूला गया। 01 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक विशेष अभियान चलाया गया।104 उद्घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी, जिनमें लूट, डकैती, चोरी, महिला अपराध, और अन्य अपराधों के आरोपी शामिल हैं।अभियान के तहत 1,97,500/- रुपये के 51 ईनामी फरारी बदमाशों और 85,500/- रुपये के 53 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी। पुलिस महानिरीक्षक अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल के निर्देशन में यह अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।धार पुलिस का यह अभियान लंबित प्रकरणों के समाधान में मदद करेगा और आरोपियों को सजा दिलाने में तेजी लाएगा। आगामी दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी, खासकर आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए।
0 Comments