श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि "समर्पण दिवस" से प्रांरभ हुए भारतीय जनता पार्टी के 'आजीवन सहयोग निधि अभियान' अंतर्गत भाजपा जिला संगठन जिले के सभी मंडलों में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण किया जा रहा है। जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता से वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनधि आजीवन सहयोग निधि दे रहे है। शनिवार को भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा धार विधानसभा विधायक श्रीमती नीना वर्मा के निवास पर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी डॉ शरद विजयवर्गीय ने पार्टी के लिए समर्पण राशि का चेक प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर सेनापति मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पीजी कॉलेज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष दीपक बिड़कर जिला कोषाध्यक्ष मनीष प्रधान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल पूर्व पार्षद हुकुम लश्करी मंडल उपाध्यक्ष सोनिया राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
0 Comments