पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा आगामी त्यौहारों जैसे होली, धुलेंडी, गलचुल, रंगपंचमी, भगौरिया, गेर, और फागयात्रा को लेकर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों की गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली गई।बैठक में सिंह ने अधिकारियों को इन त्यौहारों के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से भगौरिया पर्व के दौरान महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाने की बात कही। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक सामग्री पर निगरानी रखने के लिए सूचना और खुफिया विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
0 Comments