धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडिया कार्यक्रम 'मन की बात' के 121वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम श्री मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे के आतंकवादियों और साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा। रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है। 'दुनिया देख रही है कि भारत इस हमले के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई किसी भी राज्य में रहता हो और कोई भी भाषा बोलता हो, सभी को पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि हर महीने की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती के नेतृत्व में जिले के सभी 18 मंडलो व 821 बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों द्वारा मन की बात को सुना गया। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 121वें संस्करण के लाइव प्रसारण को धार विधानसभा के सागौर मंडल मंडल के बूथ क्रमांक 224 पर भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती के साथ समस्त बूथ कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने सुना। वहीं धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने धार नगर के सेनापति मंडल बूथ क्रमांक 49 पर तथा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया ने धार नगर के बूथ क्रमांक 37 पर कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को लेकर मंडल प्रभारी बनाए गए थे जिसमें जिला पदाधिकारी विश्वास पांडे जितेंद्र जाट जीवन रघुवंशी भाजपा नेता राकेश पटेल ममता जोशी अल्पना जोशी राखी राय गायत्री पुरोहित गिरधारी जायसवाल आशीष जैन पीयूष सोनगरे देवेंद्र सोनाने विभिन्न मंडलों में जाकर मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर भाजपा धार नगर में सेनापति नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा सहित बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
0 Comments