भारतीय जनता पार्टी धार नगर ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर महान भारतीय विचारक समाज सुधारक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत श्री महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती एंव पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा और विशाल निगम भाजपा नेता अनिल जैन बाबा ज्ञानेंद्र त्रिपाठी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल सन्नी होड़ा देवेंद्र रावल जसप्रीत डंग प्रकाश टामकिया कैलाश पिपलोदिया महेश तुलसीराम बोड़ाने बादल मालवीय नवदीप सिंह चौहान राकी आहूजा आशुतोष विजयवर्गीय नितिन चौहान देवेंद्र शर्मा सहित भाजपा नगर पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
0 Comments