धार। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी भव्य रूप से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 30 अप्रैल को प्रातः 9 बजे धारेश्वर में 151 जोड़े द्वारा रुद्रा अभिषेक किया जाएगा दोपहर 12 बजे परशुराम मंदिर बसंत बिहार धार में आरती की जाएगी शाम को 5 बजे धारेश्वर से लालबाग भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भगवान परशुराम जी आकर्षक झांकी रहेंगी। शोभा यात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के महिला और पुरुष सांस्कृतिक वेशभूषा में रहेंगे।
शोभा यात्रा में विशेष रूप से सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पं विश्वास पांडे कार्यकारी जिलाध्यक्ष पं धर्मेन्द्र जोशी संयोजक डॉ अशोक शास्त्री यात्रा प्रभारी ऋषि भार्गव उपाध्यक्ष गोटू शुक्ला सचिव प्रवीण शर्मा समाज जन गोपाल शर्मा धीरज दीक्षित छोटू शास्त्री ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी,संजय शर्मा उमेश शर्मा संजय शुक्ला प्रेम रावल संजय बाजपेई सचिन दवे पुनीत तिवारी करुण जोशी अशोक व्यास श्रीकांत द्विवेदी अशोक जोशी बृजकिशोर बोड़ा अमित मंडलोई राजेश शर्मा, दिपक शर्मा अभिषेक चतुर्वेदी राजा शर्मा विजय दवे नमन रावल पिंटू रावल जितेंद पंड्या पीयूष जोशी डॉ तरुण जोशी नीलेश जोशी नितिन शर्मा शांतिलाल शर्मा सुर्या दुबे चेतन शर्मा वरदान तिवारी पियूष जोशी सहित अनेक समाज जन उपस्थित रहेंगे । शोभा यात्रा का समापन लालबाग पिकनिक स्पॉट पर होगा यहां भव्य शोभा यात्रा में शामिल सभी समाजजन के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।
0 Comments