Ticker

Ad Code

Responsive Advertisement

धार भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।


 धार।  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को धार नगर केसरीमल सेनापति मंडल और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत एवं परिचय बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा नगर सेनापति मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और कुशाभाऊ ठाकरे नगर मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल मंचासीन रहे। परिचय बैठक में सर्वप्रथम भारत माता व पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित  किया गया।

 नव नियुक्त मंडल पदाधिकारी की परिचय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि आज से आप सभी एक दायित्वम कार्यकर्ता बन गए हैं आने वाले समय में केंद्रीय संगठन और प्रदेश नेसंगठन द्वारा जो भी अभियान या कार्यक्रम आते हैं उन सभी कार्यक्रमों में आप सभी दायित्ववान भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष सहभागिता होना चाहिए आपकी योग्यता दिखाने का यह उचित अवसर प्राप्त हुआ है।

भारती ने कहा पहलगाम में हुए, निर्दोष 26 हिंदुओं की जाति पूछ कर पाकिस्तानी संरक्षण में पल रहे आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसका जवाब श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय सेवा की वरिष्ठ अधिकारियों और वीर बहादुर जवानों सैन्य अधिकारियों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन्हें यह सबक सिखाने का काम किया है जिसमें हमारी भारतीय महिला करनाल बहन सोफिया कुरैशी एवं बिन कमांडर योमिका सिंह, को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए और कहा कि जिस भाषा में पाकिस्तान को समझना चाहिए था उसी भाषा में हमारे देश के प्रधानमंत्री जी एवं हमारी सैन्य अधिकारी ने उसी भाषा में उनको समझा दिया है। इस अवसर पर सेनापति मंडल महामंत्री अमित शर्मा और श्रीमती सीमा सोनी, ठाकरे मंडल महामंत्री राकेश रॉकी आहूजा और सुरेश प्रजापत समेत सभी नव नियुक्त मंडल पदाधिकारी मौजूद रहें। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष विशाल निगम ने दिया संचालन मनीष प्रधान व आभार ममता जोशी ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।





Post a Comment

0 Comments