Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

धार जिले के 821 बुथ केंद्र पर सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात


 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम 27 जुलाई रविवार को लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्र को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपने अनुकरणीय विचारों के जन-जन तक, कार्यकर्ता सर्व समाज को एकत्रित करते हुए श्री मोदी जी के विचारों को सुनी गई । भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती और धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने 'मन की बात' कार्यक्रम को धार नगर मंडल के बूथ क्र.56  में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना

इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल जैन बाबा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मंडल महामंत्री अमित शर्मा और सीमा सोनी मंजुला बघेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित थे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम, जिले के सभी 18 मंडलों के 821 बूथ केंद्र पर स्क्रीन टीवी लगाकर सर्व समाज को कार्यकर्ता जागरूक होकर के साथ सुनवाया। 

भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात, के विचार युवाओं किसानों गरीबों और मजदूर महिलाओं योग शिक्षा स्वच्छता एवं खेल तथा निर्धारित विषयों के साथ अपना मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा श्री मोदी जी के इस कार्यक्रम के माध्यम से हर समाज में जागरूकता आई है।सभी कार्यकर्ताओं ने  अपने-अपने बूथ पर सुबह 11 बजे बड़ी स्क्रीन लगाकर सर्व समाज के लोगों को एकत्रित करते हुए इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संपन्न करते हुए मोदी जी के मन की बात के विचारों को लोगों सुनवाया । श्री मोदी जी  के विचारों के साथ हर समाज जागृत होकर आत्मनिर्भर बने। कार्यक्रम के फोटो के उपरांत संगठन अप मोदी एप पर भेजे गए  कार्यक्रम के जिला मंडल के मन की बात के प्रभारी, मंडल अध्यक्षों ने महत्वपूर्ण भूमिका के साथ कार्य किया। विगत दो माह से धार जिला प्रदेश में नंबर वन आ रहा है हमे विश्वास है इस माह भी मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश में अव्वल आएगा ।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।




Post a Comment

0 Comments