धार जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई बैठक – ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति।कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान अंतर्गत धार जिला कांग्रेस कार्यालय, बस स्टैंड पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने की।बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष जोशी, विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक पाचीलाल मेड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज गौतम सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा संजय दत्त का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति को नवाचार बताते हुए सराहा और कहा कि संगठन में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
इस अवसर पर मंच से राधेश्याम मुवेल, प्रदेश सचिव सोहेल निसार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज गौतम, सह सचिव हरदेव सिंह जाट, पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज दीक्षित, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पवार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, सेवादल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जोशी, धार ब्लॉक प्रभारी शैलेन्द्र चौहान, धार नगर अध्यक्ष टोनी छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष राजेश पटेल, लियाकत पटेल, विकास पटेल (धामनोद), प्रेम पाटीदार, जगदीश सेन (पीथमपुर) सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।बैठक का संचालन प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर ने किया और आभार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रफीक शेख ने माना।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंधवानी ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल बरनाल, जिला अध्यक्ष रोहित कामदार, नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष भार्गव, पीथमपुर उपाध्यक्ष पप्पू असोलिया, बंटी डोड, वरिष्ठ कैलाश तिवारी, पार्षद साजिद खान, जनपद सदस्य परितोष सिंह (बदनावर), गौतम प्रजापत, जिला पंचायत सदस्य शैतान भाभर, बाबू जाट, लखन काग, विजय पंडित, हरी आर्य, जनपद सदस्य जितेंद्र सिंगार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को लेकर कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह जिला प्रभुता नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने का प्रयास है।इस संबंध में कांग्रेस जिला प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर ने रविवार शाम 5 बजे मीडिया को जानकारी दी।



0 Comments