Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 126वें संस्करण को विधायक नीना वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सुना।


 धार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 126वें संस्करण को भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती के नेतृत्व में जिले की धार,बदनावर और सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 18 मंडल व 821 बूथों पर कार्यक्रम को देखा व सुना गया। धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने  धार नगर के बूथ क्रमांक 107 पर बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ श्रवण किया।

इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व धार नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया  भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोहित तातेड़ सचिन साठे राजा भाऊ भदाने बूथ अध्यक्ष मुन्नालाल कौशल सहित भाजपा  कार्यकर्ता मातृशक्ति मौजूद रहे।

  विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में त्योहारों को स्वदेशी उत्पादों के साथ मनाने का आग्रह किया। निश्चय ही वोकल फॉर लोकल के मंत्र से जिला,प्रदेश और देश आत्मनिर्भर बनेगा। डबल इंजन की सरकार व्यापार को कैसे सरल बना सके उस दिशा में काम कर रही है। मोदी जी की दूर दृष्टि सोच के कारण ही संभव हो पा रहा है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।



Post a Comment

0 Comments