Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा केसरीमल सेनापति मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

 

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होने जा रहा है -पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी।

धार भाजपा जिला कार्यालय धार में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा केसरीमल सेनापति मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें कार्यशाला प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा जिला कोषाध्यक्ष मनीष प्रधान, मंडल संयोजक हुकुम लश्करी सह संयोजक राजेश हारोड़ रंजना राठौड़ अमित शर्मा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा मंचासीन रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र एवं पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर विधिवत आरंभ किया गया। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जन्म जयंती से 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती तक आयोजित होगा जिसमें जिला,मंडल और बूथ स्तर तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा तथा स्वदेशी सामान खरीदना और उसके लिए प्रोत्साहित करने सहित वोकल फार लोकल से आत्मनिर्भर भारत निर्माण कर सकें। 


मनोज सोमानी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के मोदी सरकार जनधन खाते के माध्यम से देश में 50 करोड़ से अधिक खाता खोले गए प्रधानमंत्री आवास 3 करोड़ से अधिक लोगों को प्राप्त हुआ उज्ज्वला योजना से 10 करोड परिवार लाभान्वित हुए आयुष्मान भारत कार्ड से देश में 37 करोड लोगों ने मुफ्त में इलाज कराया देश में 80 करोड लोगों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण तथा 5 लाख तक निशुल्क इलाज करवा रही है तथा देश में अनेकों जगह जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाइयां भी उपलब्ध करा रही है सरकार की महत्वपूर्ण योजना नल जल योजना से 12 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत देश में 90% गांव तक यह योजना पहुंच चुकी है भारत डिजिटल पेमेंट के माध्यम से 100 करोड़ लोग उपयोग कर रहे हैं नारी सशक्तिकरण योजना के तहत अनेक जन हितेषी योजना संचालित हो रही है साथ ही प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना योजना से महिलाओं के सीधे खाते में राशि डाली जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की इन जन हितेषी योजनाओं से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होने जा रहा है। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री अमित शर्मा ने किया व आभार रितेश अग्निहोत्री ने माना।। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।






Post a Comment

0 Comments