Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

धार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की रणनीतिक बैठक — महंत निलेश भारती बोले, “पंच निष्ठा भाव से करें कार्य, युवा ही भाजपा का भविष्य”


धार भाजपा जिला कार्यालय धार में  बुधवार को को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला संयोजक प्रेमचंद परमार सह संयोजक राकेश चौहान अनामिका ठाकुर भाजपा नेता राकेश पटेल देवेंद्र सोनोने कपिल निनामा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार और कपिल यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई जिसमें प्रमुख रूप से जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं जिले के सभी मंडलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता पंच निष्ठा के भाव से कार्य कर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाएं। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता आदर्श भाजपा का निर्माण करता है युवा मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा विचार के लिए कार्य करते हुए आने वाले समय में वह भाजपा का पदाधिकारी बनता है।

बैठक में युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक का संचालन जिला मंत्री जसप्रीत डंग ने व आभार नवदीप सिंह चौहान ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।



Post a Comment

0 Comments