कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सांवित्री ठाकुर व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मुख्य अतिथि रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल व महेंद्रसिंह पिपलीपाडा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह सोलंकी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड आदिवासी नेता दिनेश गिरवाल, भाजपा नेता कुलदीप सिंह पिपलीपाडा आदि नेता मंचासीन थे। स्वागत भाषण भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद हुई। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेश सिंह पंवार, बखतगढ़ मंडल अध्यक्ष संजयसिंह मुंगेला, ग्रामीण अध्यक्ष गोविंद रघुवंशी, बिड़वाल मंडल अध्यक्ष संतोष ढोलकिया, कानवन मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व सादलपुर मण्डल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है। हम सभी को संगठित होकर अपने बूथ की मजबूती के लिए प्रयास करना चाहिए। भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करें व शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी व नींव है। उनके सम्मान में कभी कमी नही आने देंगे।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओ का संगठन है। कार्यकर्ताओ की भावनाओं के अनुरूप ही संगठन में दायित्त मिलता है। पार्टी जो काम सोपे उनका सक्रियता से निर्वहन करें। छोटे कार्यकर्ताओ को आगे कैसे बढ़ाया जाए। यह भाजपा पार्टी सोचती है। सामान्य परिवार का कार्यकर्ता आज जिलाध्यक्ष बनकर बैठा। यह सब जमीनी कार्य करने के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहे। अगर कांग्रेस के लोग बेबुनियाद व झूठी पोस्ट या पार्टी नेताओं के खिलाफ झूठी पोस्ट डाले तो उनका मुहतोड़ जवाब दे।
निलेश भारती ने कहा कि छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने वाली भाजपा पार्टी है भाजपा कार्य पद्धति से भाजपा को विश्व में नंबर वन बनाया और यह संभव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुआ। भाजपा के हर एक कार्यकर्ताओं को जिला संगठन में मान सम्मान और कार्य मिलेगा हर काम के लिए एक कार्यकर्ता होगा। भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता को जिले के अध्यक्ष पद पर मौका देना यह सिर्फ भाजपा में संभव है।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर से जिला स्तर तक के कार्यकर्ता केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार आमजन में करना चाहिए। बदनावर में विकसित हों रहा पीएम मित्रा पार्क बदनावर की पहचान विश्व पटल पर अंकित करेगा। बदनावर बदल रहा है। यह सब भाजपा सरकार के शासन में ही संभव हो पाया। कार्यक्रम को ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार समेत अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट ने किया। आभार नगर मण्डल अध्यक्ष प्रितेशसिंह पंवार ने माना। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों से आए पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष भारती का रास्तेभर किया स्वागत
इसके पहले जिलाध्यक्ष भारती काफिले के साथ सादलपुर से रवाना हुए। जो खेरोद माकनी, नागदा, कानवन, घटगारा, पिटगारा होते हुए पेटलावद रोड से नगर में प्रवेश किया। यहां बेजनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद युवा मोर्चे के नेतृत्व में वाहन रैली शुरू हुई। जो कार्यक्रम स्थल पहुंची। जिलाध्यक्ष भारती का रास्तेभर स्वागत किया गया। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के बदनावर प्रथम आगमन पर भाजपा नेताओं ने एक मंच से स्वागत किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
0 Comments